{"_id":"5bd36ea7bdec22696d7810b0","slug":"201540583079-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजना है मुझे सजना के लिए, मैं तो सज गई रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजना है मुझे सजना के लिए, मैं तो सज गई रे...
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। सजना है मुझे सजना के लिए, मैं तो सज गई रे...। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी पार्लरों के अलावा शहर के बाजारों में मेहंदी रचवाने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। सजना के लिए सजने में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए महिलाओं ने श्रृंगार के सामान की खूब खरीदारी की। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बहादुरगढ़ में मोटे तौर पर अनुमान लगाया जाए तो एक करोड़ का कारोबार हुआ। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य में महिलाएं जहां पहले घर में ही मेहंदी लगाती थी, वहीं अब बदलते परिवेश में महिलाएं बाजार में हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। शहर के बाजारों में मुख्यत: मेन बाजार, रेलवे रोड, नजफगढ़ रोड़, झज्जर रोड पर दिल्ली से विशेष तौर से मेहंदी रचाने वाले कारीगर बैठे नजर आए। शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने अपने साजन की लंबी आयु व अखंड सुहाग के व्रत हेतु मेहंदी रचवाई।
हाईटेक हुआ करवाचौथ
करवा चौथ व्रत अब हाईटेक होता जा रहा है। चूड़ियों की जगह अब हाईटेक रंग बिरंगे कड़ों ने ले ली है जिनकी कीमत चूड़ियों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इनका प्रचलन बढ़ता जा रहा है। वहीं करवाचौथ के व्रत के महत्व को देखते हुए वेबसाइट पर भी इस पूरे व्रत के विधान एवं महत्व को बताया जा रहा है। पहले जहां सुहागिनें घर में मेहंदी लगाती थी वहीं अब इस काम के लिए वे 150 से एक हजार रुपये तक खर्च कर रही हैं।
विज्ञापन
बाजारी मेहंदी का बढ़ा चलन
मेन बाजार में अपने सजना के नाम की मेहंदी रचवाने पहुंची महिला प्रियंका का कहना है कि घर में इतनी सुंदर मेहंदी नहीं लगती, जितनी बाहर कारीगर लगाते हैं। प्रियंका ने कहा कि शहर में करीब सात-आठ साल पहले मेहंदी रचाने वाले कारीगर नहीं होते थे, अब इनकी संख्या शहर में सैकड़ों की संख्या में पहुंच गई है। पहले जहां केवल हथेलियों पर मेहंदी देखी जाती थी, वहीं अब नए चलन के चलते पूरे हाथों पर शानदार तरीके से महिलाएं मेहंदी रचवा रही हैं।
दुकानों पर लगी रही महिलाओं की भीड़
करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने सजने-संवरने में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए श्रृंगार के सामान की काफी खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ काफी रही। महिलाओं को इसके लिए काफी देर का इंतजार भी करना पड़ा। ब्यूटी पार्लरों की ओर से विशेष पैकेज भी ऑफर दिए गए। खूबसूरती को चारचांद लगाने के लिए ब्यूटी पार्लरों के यहां महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। पूरे मेकअप के लिए दो से तीन हजार रुपये का पैकेज दिया गया है।
बाजारों में रही जाम की स्थिति
करवाचौथ को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं की खरीदारी के चलते जाम की स्थिति बनी रही। मेन बाजार में समस्या कहीं ज्यादा देखी गई। बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे जहां करवे, कैलेंडर, मिट्टी के बर्तन, नारियल व चुन्नी सजा रखे थे जिसके चलते बाजार भी छोटे पड़ते दिखाई दिए। ऐसे में दुपहिया वाहनों पर सवार होकर आने वाली महिलाओं के वाहन सड़क पर ही खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन गई है।