फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राजकीय अुनसूचित जाति अध्यापक संघ ने भी दी सरकार को चेतावनी

राजकीय अुनसूचित जाति अध्यापक संघ ने भी दी सरकार को चेतावनी

Sun, 21 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
राजकीय अुनसूचित जाति अध्यापक संघ ने भी दी सरकार को चेतावनी
चरखी दादरी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में आए हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जसवंत कलियाणा ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों से बातचीत का रास्ता न अपना कर दमनकारी नीतियों पर चल रही है।
विज्ञापन

रोडवेज को उद्योगपतियों के हाथों में सौंपने के कदम से प्रदेश सरकार ने फिर साबित कर दिया है कि सरकार की नीतियां पिछले चार वर्षों में अनुसूचित जाति वर्ग विरोधी, कर्मचारी विरोधी और निजीकरण पर आधारित रही हैं। हरियाणा सरकार कर्मचारियों के हितों की बात न कर जायज मांगों के लिए किए आंदोलन को कुचलकर गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। सरकार निजीकरण के माध्यम से आरक्षित वर्ग के हितों के साथ भी कुठाराघात कर रही है। जसवंत ने कहा कि आज परिवहन विभाग तो कल स्वास्थ्य विभाग का और शिक्षा विभाग का भी निजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित अध्यापक संघ सरकार की निजीकरण, व्यापारीकरण व कर्मचारियों की दमनकारी नीतियों की घोर निंदा करता है। जसवंत कलियाणा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों से बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। कर्मी नेताओं पर बनाए असंवैधानिक मुकदमे वापस लेने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन मांगों पर अमल नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी वर्ग, यूनियन, संघ, संगठन, संस्थाएं एकजुट होकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। सरकार को अपनी हठधर्मिता व तानाशाही रवैये का खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed