{"_id":"5bb27134867a557f6a2a479e","slug":"201538421044-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रधान सचिव ने सीएमओ की थपथपाई पीठ, जरूरतों की मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रधान सचिव ने सीएमओ की थपथपाई पीठ, जरूरतों की मांगी सूची
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सीनियर आईएएस और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने सोमवार को दादरी शहर के नागरिक अस्पताल का दौरा किया और यहां की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग भी उपस्थित थे। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आनंद मोहन शरण व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव की पीठ थपथपाई।
लोहारू रोड स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर नगर विकास विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाए। अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन यह लगातार प्रयास करें कि यहां आने वाले रोगियों को उचित उपचार, स्वच्छ वातावरण, दवाईयां व शारीरिक परीक्षण की सुविधाएं मिलें। इस मामले में वह स्वयं चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों से दादरी में चिकित्सा सेवाओं को लेकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों को प्रत्येक सेवा के बारे में आराम से समझाया जाए। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने प्रधान सचिव को बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन एमएलआर व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देने की सुविधा शुरू कर दी गई है। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। परिसर में नवनिर्माण के कार्य भी करवाएं जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, डॉ. अनीता गुलिया, डॉ. संजय गुप्ता, डा. चंद्रभान आदि उपस्थित थे।