फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दिन से लगातार काटी का जा रही बीएसएनएल की केबल, निजी कंपनियों पर शक

तीन दिन से लगातार काटी का जा रही बीएसएनएल की केबल, निजी कंपनियों पर शक

Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लगातार काटी का जा रही बीएसएनएल की केबल, निजी कंपनियों पर शक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बीते तीन दिन से लगातार बीएसएनएल की लाइनें काटी जा रही हैं। इससे 150 से अधिक कनेक्शन प्रभावित हो चुके हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों ने निजी कंपनियों पर तार काटने एवं निगम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिटी पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
रविवार की रात रोहतक-दिल्ली रोड पर सेंच्युरी स्कूल के पास व मॉडल टाउन में बीएसएनएल की डीपी बॉक्स की लाइन काट दी गई। इससे कॉलोनी के दर्जनों कनेक्शन प्रभावित हो गए। एक ही दिन में निगम कार्यालय में 38 उपभोक्ताओं की शिकायत आई। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू किया। तार इस ढंग से काटी गई थी कि कर्मचारियों को मरम्मत करने में भी मशक्कत करनी पड़ी। यह घटना कोई नई नहीं है, इससे पहले शनिवार रात को दयानंद नगर और मेन बाजार में शुक्रवार की रात को भी मेन बाजार के पास डीपी बाक्स की तार काट दी गई। खास बात ये कि जितनी जगह भी ये घटनाएं हुई हैं, वहां तार चोरी नहीं की गई, सिर्फ कट लगाया गया है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के डीटीई दुष्यंत कुमार ने कहा कि तार में कॉपर होता है। यदि चोरी का मकसद होता तो पूरी काटी जाती। कुछ स्थानों पर तो बिलकुल जमीन की सतह के पास से काटी गई है। इस वजह से तारों को जोड़ने में दिक्कत आ रही है। उन्हें शक है कि कुछ निजी इंटरनेट कंपनी के लोग बीएसएनएल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसा कर रहे हैं। दरअसल, बीएसएनएल के इंटरनेट की सुविधा अच्छी है। निजी कंपनियां अपने पांव जमाने के लिए तारें कटवा रही हैं। 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी गई थी। लिखित में भी शिकायत दी गई है। यदि पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जांच करे तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


की जा रही है जांच : एसएचओ
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जहां-जहां तार कटी है वहां की सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। रात को बीएसएनएल के पिलर/बॉक्स के पास भी नजर रखी जाएगी। जल्द से जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-जसबीर सिंह, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed