फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेतों में बिजली लाइन न बिछाए जाने के विरोध में पावर सब स्टेशन पर धरना 18 को

खेतों में बिजली लाइन न बिछाए जाने के विरोध में पावर सब स्टेशन पर धरना 18 को

Fri, 18 May 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेतों में बिजली लाइन न बिछाए जाने के विरोध में पावर सब स्टेशन पर धरना 18 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
संयुक्त किसान मोर्चा के शिष्टमंडल की गांव मौड़ी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विनोद मौड़ी ने की। बैठक में गांव खेड़ी व महराणा में ट्यूबवेलों के लिए बिजली आपूर्ति के लिए लाइन न बिछाए जाने पर रोष जताया गया। बैठक में इसे लेकर पावर सब स्टेशन में 18 मई को एक्सईएन कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया।

मोर्चा संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने कहा कि गांव खेड़ी सनवाल व महराणा गांवों में ट्यूबवेलों को बिजली आपूर्ति के लिए अलग लाइन बिछाई जाने की मांग को लेकर मोर्चा सदस्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। इसे लेकर मोर्चा की तरफ से बिजली अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद भी बिजली विभाग ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए है। बैठक में मोर्चा सदस्यों ने बिजली विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई और 18 मई को 11 बजे से दो बजे तक दादरी पावर सब स्टेशन में एक्सईएन कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिए जाने का निर्णय लिया। यदि विभाग फिर भी नहीं जागा तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर बलबीर सिंह बारवास, निहाल सिंह गोयत, डॉ. हरीश बलोदा, मुख्तयार, रामप्रकाश, सत्यवान, सोमबीर आदि किसान मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed