फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेयजल समस्या से जूझ रहे मांडोठी के हजारों लोग

पेयजल समस्या से जूझ रहे मांडोठी के हजारों लोग

Wed, 18 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या से जूझ रहे मांडोठी के हजारों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव मांडोठी के पाचोसिया पाने स्थित जलघर की हालत बेहद खस्ता हो गई है। तीन में दो टैंक सूख गए हैं और तीसरे में गाद-गंदगी जमी हुई है। इस वजह से गांव में घोर पेयजल संकट गहरा गया है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिससे यहां के हजारों लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 10 दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे रोड जाम कर देंगे।
ये है समस्या
दरअसल, गांव मांडोठी के पाचोसिया पाने स्थित जलघर से पाचोसिया पाने व गांव के अन्य हिस्सों में पानी की सप्लाई होती है। मगर अनदेखी के चलते बेहद पुराने इस जलघर की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। हालात ये हैं कि जलघर के 2 वाटर टैंक सूख गए हैं। तीसरे टैंक में नाममात्र पानी है, मगर उसमें गाद-गंदगी जमी हुई है। जलघर परिसर में लंबी-लंबी घास उगी हुई हैं। गांव में टैंकों की बजाय ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्यूबवेल के जरिये सप्लाई हो रहा पानी पीने योग्य नहीं है। इसलिए बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस गांव के नजदीक से तीन बड़ी नहरें गुजर रही हैं, इसके बावजूद भी यहां पेयजल समस्या बनी हुई है। इस समस्या से गांव के लगभग चार हजार लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण हुई समस्या
गांव में यह समस्या करीब पांच साल से हैं। पुरानी पाइपलाइन टूटने से यह समस्या बनी थी। अब नई पाइपलाइन बिछा दी गई है, मगर अब जलघर में मोटर नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक, मोटर व अन्य व्यवस्था का टेंडर हो चुका है, मगर ठेके दार दिलचस्पी नहीं ले रहा। ग्राम सरपंच ने भी ठेकेदार को कई बार कहा है, मगर वह अनसुनी कर रहा है। उसकी ढिलाई का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में रोष
अतर सिंह, काला, खजान सिंह, रामबीर, मनजीत, बिजेंद्र, वजीर, जोगेंद्र आदि ने कहा कि पिछले कई साल से परेशान हैं। बेहद मिन्नतें करने के बाद नई लाइन डाली गई, मगर अब फिर से काम बीच में अटक गया है। भूमिगत पानी भी ज्यादा अच्छा नहीं है। दूर दराज से पेयजल ढोकर लाना पड़ता है। अब गर्मी बढ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed