{"_id":"5ace6c924f1c1b523e8b4b88","slug":"201523477650-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोझू खंड में ग्राम पंचायतें 16 से: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोझू खंड में ग्राम पंचायतें 16 से: एसडीएम
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोझू खंड में ग्राम सभाएं 16 से: एसडीएम
चरखी दादरी।
जिला के खंड झोझू के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की 16 से 23 अप्रैल तक ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें गांव की विकास योजनाओं, मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श कर नए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ये जानकारी एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने दी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को गांव मेहड़ा, डाढीबाना, जावा, बादल, तिवाला, चंदेनी, बधवाना, असावरी, मंदौला, गुडाना, भोपालवास, चिडिय़ा, पालड़ी, माई कलां व टोडी नगर में तथा 17 अप्रैल को गांव दगड़ोली, कलाली, बीजना, चांगरोड़, ऊण, दातौली, बालरोड़, गोकल, निहालगढ़, बडराई, रूदडोल, रामबास व माई खुर्द में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि 19 अप्रैल को झोझू खंड के गांव रामलवास, बलाली, नौरंगाबास जाटान, शीशवाला, मंदौली, नौसवां, कुब्जानगर, कादमा, पिचौपा कलां, दुधवा और 20 अप्रैल को गांव आदमपुर, झोझू खुर्द, डाढी छिल्लर, नौरंगाबास राजपूतान व पिचौपा खुर्द में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को गांव झोझू कलां, कलियाणा व बिंद्रावन में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। इन सभी ग्राम सभाओं के लिए ग्राम सचिव की ड्यूटी लगा दी गई है। ग्राम सभा में जीपीडीपी के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों, मनरेगा कार्य योजना, पंचायत की आमदनी व खर्च, ग्राम गौरव पट्ट, कलियाणा नंदीशाला में पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करना, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छ भारत स्वच्छ हरियाणा अभियान आदि के बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।