फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   :ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में सरपंचों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

:ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में सरपंचों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

Fri, 23 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
:ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में सरपंचों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में सरपंचों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सरपंचों ने ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में वीरवार को सरपंच एसोसिएशन प्रधान एवं गांव पांडवान सरपंच राजकरण के नेतृत्व में डीसी अजय तोमर को ज्ञापन सौंपा।। सरपंचों ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर 28 मार्च तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो सरपंच सरकारी कार्यों में अपना सहयोग बंद करने को विवश होंगे।

ज्ञापन में सरपंचों ने कहा कि गांवों के विकास कार्यो में ई-प्रणाली बाधा बन रही है। इसे बंद करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में 1995 पंचायत अधिनियम लागू किया जाए। ग्राम सचिवों को यात्रा भत्ता पांच हजार रुपये प्रति माह देना चाहिए। सरपंचों के मानदेय में बढ़ोतरी करनी चाहिए। ग्राम सचिवों की शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक होनी चाहिए। पंचायत विभाग में अधिकारियों के खाली पदों पर जल्द ही तैनाती करने की भी मांग ज्ञापन के जरिए की गई। सरपंच एसोसिएशन प्रधान राजकरण ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो 28 मार्च को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा। इस मौके ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच मनोज, पृथ्वी सिंह, जोगेंद्र सिंह, राकेश, अजीत सिंह, सूबे सिंह, आनंद, रोहतास, जितेंद्र सिंह, मंजीत, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र, सुधीर, मुकेश कुमार, दलबीर गांधी, रजपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed