फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बोर्ड परीक्षा के मददेनजर धारा 144 लागू

बोर्ड परीक्षा के मददेनजर धारा 144 लागू

Wed, 07 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के  मददेनजर धारा 144 लागू
बोर्ड परीक्षा के लिए धारा 144 लगाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने आठ मार्च से जिला में होने वाली दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार चरखी दादरी जिला में दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में आठ मार्च से चार अप्रैल तक दोपहर 12.30 बजे से 3.30 तक परीक्षाएं होनी हैं। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र होने के कारण परीक्षा में व्यवधान आ सकता है। आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा के समय के दौरान परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी और इस दौरान 200 मीटर दायरे में भीड़ एकत्र होने व फोटो स्टेट मशीनों के संचालन पर रोक रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वाले के लिए सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed