{"_id":"5a77562b4f1c1b83268b87a3","slug":"201517770283-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल सप्लाई से खफा वार्डवासियों ने नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल सप्लाई से खफा वार्डवासियों ने नारेबाजी कर जताया रोष
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पेयजल आपूर्ति से खफा लोगों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
वार्ड-5 में काफी समय से दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर रोष स्वरूप शनिवार को वार्ड के लोगों ने नारेबाजी की। लोगों ने शुद्ध पेयजल सप्लाई की मांग की है। वार्ड के लोगों का कहना है कि पेयजल सप्लाई में दूषित और बदबूदार पानी आने से 400 रुपये में पानी का टैंकर खरीदने को विवश हैं। वार्डवासियों ने बताया कि काफी समय से वार्ड में दूषित पानी सप्लाई हो रही है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से वार्ड में शुद्ध पानी की आपूर्ति करवाए जाने की मांग की है।
वार्ड की रीना देवी, फूली देवी, संतोष, केसर देवी, भतेरी देवी, ममता, पूजा, सीमा, केला देवी, अंकोरी, विनोद कुमार, रतन सिंह, मोहनलाल, जोगेंद्र सिंह, रतन सिंह, आसमानी, जगन, राजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, राजू ने बताया कि उनके वार्ड में एक सप्ताह से अधिक समय से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को पीने के पानी की अलग से व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों को पीने का पानी 400 रुपये प्रति टैंकर खरीदना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विभाग को समस्याओं से करवा चुके हैं अवगत, नहीं हो रहा समाधान
वार्ड में पिछले दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। विभाग को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। - अत्तर सिंह
विज्ञापन
लोगों को सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। विभाग को जल्द ही शुद्ध पेयजल की सप्लाई करनी चाहिए ताकि लोगों की समस्या खत्म हो सके। - रविंद्र यादव
वार्ड में 40 मिनट ही पानी छोड़ा जाता है वह भी दूषित मिल रहा है। इस समस्या के बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है । - विनोद कुमार
सप्लाई में खराब पानी आता है। यह पानी घरेलू कार्यों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। - मीना देवी
वर्जन::
बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए विभाग प्रयासरत है। अगर वार्ड में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है तो जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवा देंगे।
मुकेश कुमार, जेई जन स्वास्थ्य विभाग