{"_id":"5a0ded624f1c1baf678bc19b","slug":"201510862178-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन, संजय भंसाली का फूंका पुतला ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन, संजय भंसाली का फूंका पुतला ़
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना के साथ अब समाज का प्रत्येक वर्ग जुड़ने लगा है। करणी सेना के लोग प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह के नेतृत्व में पृथ्वीराज चौहान चौक कुलाना पर एकत्रित हुए और बाइक रैली के साथ विभिन्न बाजारों में विरोध प्रदर्शन करते हुए सुमन सिटी झज्जर में पहुंचे, जहां संजय लीला भंसाली के पुतले का दहन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि यह जो जौहर की ज्वाला है, बहुत कुछ जलेगा, रोक सको तो रोक लो। फिल्म पद्मावती में ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत व तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। रानी पद्मावती हिंदुओं के लिए आदर्श है और उन्होंने प्रजा की रक्षा व आन-बान-शान के लिए जौहर किया था, लेकिन संजय भंसाली ने फिल्म में रानी पद्मावती को अलाउद्दीन खिलजी की प्रेमिका बताया है। इसका करणी सेना कड़ा विरोध करती है।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त की अनुपस्थिति में सीटीएम झज्जर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह फिल्म हिंदुत्व को बदनाम करने के लिए बनाई गई है, जोकि उचित नहीं है। अगर इस फिल्म पर प्रतिबंध न लगाया गया और फिल्म का रिलीज करने की चेष्टा हुई, तो करणी सेना का यह प्रदर्शन उग्र रूप ले लेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की ही होगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मेनपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुमित चौहान व गोपाल चौहान, ग्राम सचिव राजकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर चौहान, विशाल हिलालपुर, कमल खटौला गुरुग्राम, जोंटी राठीवास, रमेश चौहान उपाध्यक्ष नगला, विनोद चौहान भठेडा, अरूण व राजेश गिजाडोद, मेनपाल बावर नंबरदार, प्रिंस किरडोथ, सुनील राठौड, नीटू शेखावत, दिग्विजय सिंह भिवानी, जोनीराणा देवसर, दीपक कोका, गजेंद्र चौहान, रवि राघव, गौत्तम राठौड गुरुग्राम, प्रशांत भठेडा, मक्खनलाल एनआरआई, कोटू चौहान लौहारू, विक्रम राठौड, सुखपाल, जितेंद्र सिंह राठौड महासचिव फतेहाबाद सहित काफी संख्या में करणी सेना के लोग मौजूद रहे।