फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   201 grams of opium recovered from the vehicle, case registered against two

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी से 201 ग्राम अफीम बरामद, दो पर केस दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 07:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
201 grams of opium recovered from the vehicle, case registered against two
झज्जर। झज्जर बादली रोड बाजीदपुर-कोट मोड पर पुलिस ने एक गाड़ी से 201 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी सवार दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि राम सिह निवासी चमनपुरा कालोनी रोहतक व सुनील निवासी रिंढाणा जिला सोनीपत अफीम बेचने का काम करते हैं। वह अफीम बेचने के लिए झज्जर से बादली की तरफ गाड़ी में आने वाले है। पुलिस झज्जर बादली रोड बाजीदपुर-कोट मोड पर पहुंची और नाकाबंदी की। कुछ देर बाद झज्जर की तरफ से एक सफेद रंग की हैरियर गाड़ी आती हुई दिखाई। उसे रुकवाया गया। पुलिस ने ड्राइवर से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम सिह निवासी चमनपुरा कालोनी जिला रोहतक व ड्राइवर की साइड वाली सीट पर बैठे हुए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील निवासी रिंढाणा जिला सोनीपत बताया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के डैश बोर्ड में गाड़ी का कोई भी कागजात नहीं मिला बल्कि एक पालिथिन मिली। उसको खोलकर चैक किया तो उसके अंदर अफीम मिली। जब उसने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सके। उसका वजन किया तो कुल वजन 201 ग्राम निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed