{"_id":"643db13dbd688b691a094024","slug":"20-were-cured-after-winning-the-battle-with-corona-12-new-infected-were-found-jhjhar-news-c-17-1-126464-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना से जंग जीतकर 20 ठीक हुए, 12 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना से जंग जीतकर 20 ठीक हुए, 12 नए संक्रमित मिले
Tue, 18 Apr 2023 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रोज कोराना के केस मिल रहे हैं लेकिन लोग बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं कर रहे। मंगलवार को जिले में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि सुखद ये है कि 20 लोग कोरोना की जंग जीतकर ठीक हो गए है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 20 लोगों ने कोरोना की जंग जीतने के बाद छुट्टी मिल गई है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हो गई है। इनमें से 5 लोगों को प्राइवेट व 2 को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 53 को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन मरीजों से निरंतर संपर्क साधते हुए उनको इलाज मुहैया करवा रही हैं। इन मरीजों को परिवार से अलग रखा गया है। जब भी विभाग की तरफ से जिन परिवारों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। उस परिवार के मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जिले में बुधवार को 316 लोगों के सेंपल लेकर बहादुरगढ़ में जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि कुछ सैंपल पहले के बचे हुए हैं। मंगलवार को 400 से अधिक सैंपलों की जांच होगी। अगले 24 घंटे में सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों का कहना है कि हर व्यक्ति को कोरोना के बचाव के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया जा चुका है। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि हर स्थान पर मास्क अनिवार्य किया जा चुका है। इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है। नियमों का पालन करने से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।