फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   20 thousand rupees were taken away by fraud, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 हजार रुपए ठगकर ले गएए केस दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 06:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees were taken away by fraud, case registered
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर शुक्रवार को दिन दहाड़े एक व्यक्ति के साथ वारदात हो गई। दो शातिर बैंक में घुसकर एक व्यक्ति को बाहर ले आए और उसे कपड़े में लिपटी गड्डी थमा दी, बदले में 20 हजार रुपये ले गए। व्यक्ति ने घर जाकर देखा तो गड्डी कागज की निकली। उसने पुलिस को शिकायत दे दी है। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात शक्ति नगर के निवासी बिजेंद्र के साथ हुई है। बिजेंद्र का कहना है कि वह सोमानी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को रुपये निकलवाने के लिए वह रोहतक दिल्ली रोड स्थित पीएनबी में गया था। इसी दौरान उसके पास दो आदमी आए और उससे बातचीत करने लगे। कहने लगे कि हमें पैसे डलवाने हैं लेकिन खाता नहीं है, आप पोस्ट आफिस में डलवा दो। इसके बाद वह उनके साथ चल पड़ा। मेन रोड पर पहुंचते ही हमें खर्चे के लिए कुछ पैसे दे दो, हमें कुछ सामान खरीदना है। बदले में तुम हमारे रुपये रख लो। इतना कहकर उन्होंने कपड़े में लिपटी एक गड्डी उसको दी और बदले में 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वहां से चले गए। काफी इंतजार करने के बाद वह अपने घर चला गया। घर जाकर देखा तो गड्डी रद्दी कागजों की थी। इसके बाद वह तुरंत थाने गया और पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed