{"_id":"69a74062b4018aad1b03179f","slug":"20-lakh-extortion-money-demanded-from-the-chairman-of-the-berry-market-committee-a-note-was-found-hanging-on-the-gate-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-132418-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी मार्किट कमेटी के अध्यक्ष से मांगी 20 लाख रंगदारी, गेट पर लटकी मिली पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी मार्किट कमेटी के अध्यक्ष से मांगी 20 लाख रंगदारी, गेट पर लटकी मिली पर्ची
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव बाघपुर निवासी और मार्किट कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। घर के बाहर गेट पर पर्ची जिसमें लिखा था कि फौजी ग्रुप डीघल 20 लाख रुपये चाहिए, ना तो अगली बार गोली आवेगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
गांव बाघपुर निवासी राजेंद्र शर्मा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने मार्किट कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह जब उठे तो घर के बाहर मिली पर्ची में तीन दिन का समय दिया। कहा कि रुपये डीघल के मंदिर आगे रख दियो, जय हो।
घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई और सुरक्षा प्रदान की गई हैं। रंगदारी किसी गैंग ने मांगी है या फिर किसी और ने, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।
वर्जन
गांव बाघपुर निवासी मार्किट कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के घर के बाहर फिरौती की पर्ची मिलने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
अमित दहिया, डीसीपी क्राइम झज्जर
प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी रंगदारी
19 फरवरी को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर निमाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज आया। रंगदारी नहीं देने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सुरक्षा उपलब्ध करा दी थी।
डॉक्टर व अस्पताल संचालक को भी मिल चुकी धमकी
पिछले कुछ महीनों में रोहित गोदारा गैंग ने अब तक तीन लोगों से रंगदारी मांगी है। गौड़ अस्पताल के संचालक सुरेंद्र गौड़ से 15 जनवरी को दो करोड़ की रंगदारी मांगी। वहीं 31 अक्तूबर को बादली के पूर्व विधायक के बेटे और ऑस्कर अस्पताल के निदेशक को रोहित गैंग की तरफ से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।