फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मैं 36 बिरादरी के भाईचारे और करता हूं विकास की बात, इसलिए भाजपा की आंखों में चुभता हूं : हुड्डा

मैं 36 बिरादरी के भाईचारे और करता हूं विकास की बात, इसलिए भाजपा की आंखों में चुभता हूं : हुड्डा

Mon, 18 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मैं 36 बिरादरी के भाईचारे और करता हूं विकास की बात, इसलिए भाजपा की आंखों में चुभता हूं : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं 36 बिरादरी के भाईचारे और विश्व स्तरीय विकास की बात करता हूं इसलिए हमेशा विपक्षी दलों की आंखों में चुभता हूं। लोगों से सीधा रूबरू होते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है और आप सभी को एक जरूरी फैसला करना है। पिछले चुनाव में आपने मुझे जो जिम्मेदारी दी थी उसे मैंने पहले की तरह ही पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया। मैंने हमेशा साफ नीयत से काम करने की कोशिश की है और 36 बिरादरी के भाईचारे को बनाए रखते हुए हर किसी को मान-सम्मान देने का प्रयास किया। उक्त बातें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहादुरगढ़ शहर में आयोजित जनसमर्थन सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने कहा कि पिछले साढ़े चौदह वर्षों में मैंने तमाम बाधाओं की परवाह किए बगैर, अपनी पूरी क्षमता और ताकत से आपके साथ मिलकर अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश के लिए सच्ची लगन से काम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा आप सभी का भरोसा ही मेरी असल जमा पूंजी है, जिसके बल पर मैं इन विभाजनकारी ताकतों से टक्कर ले पाता हूं। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि जनता ने मुझ पर तीन बार भरोसा जताया और मैंने भी भरोसा टूटने नहीं दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी आपका स्नेह मिलेगा और मैं फिर से प्रगति और भाईचारे के पुराने दिन वापस ले आऊंगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून, पार्षद युवराज छिल्लर, नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप राठी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश छिकारा, नप पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed