फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अपराध शाखा ने दबोचा एटीएम हैकर

अपराध शाखा ने दबोचा एटीएम हैकर

Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने दबोचा एटीएम हैकर
अपराध शाखा ने दबोचा एटीएम हैकर
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव तिवाला निवासी बुजुर्ग का एटीएम हैक कर खाते से 25 हजार की नकदी उड़ाने के आरोपी को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रावलधी गांव के समीप से गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान झज्जर जिले के पहाड़ीपुर गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि तिवाला गांव निवासी बुजुर्ग इंद्र सिंह ने पुलिस को रविवार को एक शिकायत सौंपी थी। शिकायत में बुजुर्ग ने बतायाथा कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम हैक कर दो ट्रांजेक्शन करके 25 हजार की नकदी निकाल ली। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की टीम को गुप्त सूचना मिली कि इस मामले का आरोप गांव रावलधी के समीप से गुजरने वाला है। इस आधार पर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी सुनील को उसकी गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिमांडवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed