फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ग्राम स्वराज अभियान : जिला की सभी ग्राम पंचायतों में मनेगा आयुष्मान भारत दिवस 30 को

ग्राम स्वराज अभियान : जिला की सभी ग्राम पंचायतों में मनेगा आयुष्मान भारत दिवस 30 को

Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान : जिला की सभी ग्राम पंचायतों में मनेगा आयुष्मान भारत दिवस 30 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
ग्राम स्वराज अभियान के दौरान जिला की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। भारत सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंदों को पांच लाख रुपये तक की चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन आरंभ किया जाएगा।
आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर इस मिशन के लाभार्थियों की योग्यता, योजना का लाभ तथा लाभार्थी परिवार के सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयुष्मान भारत दिवस को लेकर झज्जर जिला में की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त सोनल गोयल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसएल वर्मा सहित कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त सोनल गोयल ने जिला में ग्राम स्वराज अभियान के दौरान आयुष्मान भारत दिवस की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला की सभी 250 ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। ग्राम सभा के आयोजन को लेकर सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा के दौरान अगर कोई लाभार्थी भागीदारी करने में सक्षम नहीं है तो आशा वर्कर घर-घर जाकर परिवारों की पहचान व जानकारी एकत्रित करने का कार्य पूरा करेंगी। स्वास्थ्य विभाग और विकास एवं पंचायत विभाग के आपसी तालमेल से यह कार्य पूरा किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा के दौरान ही ग्राम सचिव लाभार्थियों की सूची को सार्वजनिक कर देगा। भारत सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंदों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वाकांक्षी योजना चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed