फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला कांग्रेस ने भाजपा का सरकार का पुतला जलाया

महिला कांग्रेस ने भाजपा का सरकार का पुतला जलाया

Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने भाजपा का सरकार का पुतला जलाया
महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया
विज्ञापन

चरखी दादरी। देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए हरियाणा भाईचारा संगठन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बस स्टैंड के समीप प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।

जिला प्रधान सुनीता सांगवान ने कहा कि कश्मीर के कठुआ, यूपी के उन्नाव, हरियाणा के रेवाड़ी, चरखी दादरी में मासूम बच्चियों के साथ जो घटनाएं घटी हैं वे बेहद शर्मनाक हैं। इस प्रकार की घटनाओं से देशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है। इस भय के माहौल में महिलाओं का अकेले में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं के साथ बढ़ रही रेप की घटनाओं पर केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार रोक लगाने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। वे देश-प्रदेश की महिलाओं व आम जनता के साथ मिलकर भाजपा के तानाशाही शासन को उखाड़ कर रहेंगी। विरोध प्रकट करने वालों में सुरेश, अंजु, बाला, पिंकी, कविता, लक्ष्मी, पूनम सांगवान, भावना, अनिता सांगवान, सुमित्रा, नारायणी, कटार सिंह सांगवान, राकेश , प्रवीन नैन, जितेंद्र सिंह, नवीन, अशोक, रवि, सुंदर, सुनील आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed