{"_id":"5a78bee94f1c1bca798b7fd1","slug":"191517862633-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से उठा यादव समाज का भरोसा, आज बनेगी आंदोलन की रणनीति 19-25-06","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से उठा यादव समाज का भरोसा, आज बनेगी आंदोलन की रणनीति 19-25-06
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
राव तुलाराम की प्रतिमा को खंडित करने के विवाद से उठी चिंगारी अब भड़कते हुए दिख रही है। पाटौदा गांव के यादव समाज का भरोसा पुलिस से पूरी तरह से उठ चुका है। इसके चलते अब पुलिस के किसी भी आश्वासन के लिए यादव समाज के बीच कोई जगह नहीं बची है। क्योंकि समाज ने दो-दो दिन करते हुए एक सप्ताह का समय पुलिस प्रशासन को दिया, जिसके बावजूद प्रशासन केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाया है। जिसका परिणाम है कि पाटौदा गांव में यादव समाज के द्वारा सर्व समाज की पंचायत बुलाई गई है। जिसमें फैसला लिया जाएगा कि ग्रामीण किस प्रकार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
आक्रोशित युवाओं ने खोया धैर्य तो बुजुर्गों ने संभाली बात
पाटौदा गांव में स्टेडियम में चल रहे धरने के दौरान यादव समाज के युवा पहुंच गए। जहां पर युवाओं ने आंदोलन के लिए शुरूआत करने की बात कही। बुजुर्गों के द्वारा शाम तक का इंतजार करने की बात कहने पर युवा बिफर गए। जिन्होंने बुजुर्गों को खरी-खोटी सुना डाली। जिसके बाद समाज के बुजुर्गों व समिति के अध्यक्ष बीरसिंह व रामतौर यादव ने उन्हें किसी तरह समझाकर वापस घर भेजा। जिसके बाद बुजुर्गों ने फैसला लिया कि अब मंगलवार को सुबह 11 बजे यादव समाज इस बार अंतिम फैसला करेगा।
ये है मामला
यादव बहुल पाटौदा गांव के स्टेडियम में यादव समाज के लोगों द्वारा राव तुलाराम प्रतिमा लगवाई जा रही है। जिस पर करीब पांच माह तक विवाद चला। विवादों के बीच यादव समाज ने प्रतिमा का निर्माण स्टेडियम में करवा दिया। जिसका अनावरण अभी नहीं किया गया था। जिससे पहले ही कुछ असामाजिक तत्वों ने 28 जनवरी की रात को राव तुलाराम की प्रतिमा को खंडित कर दिया। यादव समाज को शक है कि इस हरकत के पीछे राजपूत समाज के कुछ युवा हैं। जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर यादव समाज प्रतिमा स्थल के पास एक सप्ताह से धरना दे रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को एक आरोपी गिरफ्तार
यादव समाज के द्वारा धरने से बनाए जा रहे दबाव के चलते आखिरकार सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी बस की तोड़फोड़ करने के मामले में भी वांछित है। कुलाना चौकी प्रभारी अमित ने बताया कि गांव पाटोदा से पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि उर्फ ममीरा निवासी गांव पाटौदा के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी 25 जनवरी को गांव पाटौदा में रोडवेज की बस में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में भी वांछित आरोपी था। पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अब होगा निर्णायक फैसला: यादव
यादव समाज की समिति के अध्यक्ष बीरसिंह व रामतौर यादव ने बताया कि मामले के केवल एक आरोपी को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को तो उन्होंने युवाओं को संभाल लिया था, लेकिन अब उनकी मजबूरी बन गया है कि आंदोलन के लिए मंगलवार को पंचायत में फैसला लेना पड़ेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरा समय दिया है लेकिन अब इससे अधिक समय वो नहीं दे पाएंगे। जिसके चलते मंगलवार को गांव के सर्वसमाज की पंचायत बुलाई गई है। जिसमें गांव का सर्व समाज जो फैसला करेगा, उसके अनुरूप आंदोलन चलाया जाएगा।
वर्जन
प्रतिमा विवाद में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि घटन को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे। पकड़े गए आरोपी से इस मामले में पूछताछ चल रही है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।