फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रपोजल मांगने के बाद पार्क निर्माण के लिए बजट देना भूली सरकार

प्रपोजल मांगने के बाद पार्क निर्माण के लिए बजट देना भूली सरकार

Fri, 22 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रपोजल मांगने के बाद पार्क निर्माण के लिए बजट देना भूली सरकार
प्रपोजल मांगने के बाद पार्क के लिए बजट देना भूली सरकार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में चार नए पार्कों का निर्माण मसला ठंडे बस्ते में पड़ा है। स्वर्ण जयंती योजना के तहत नगर परिषद करीब दस माह पहले ही करीब डेढ़ करोड़ से दो पार्क बनाने का प्रपोजल सरकार को भेज चुकी है। सरकार ने इसके लिए बजट राशि जारी करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। इसके अलावा नगर परिषद अधिकारियों ने जुलाई माह में दो मिनी पार्क डेवलप करने की प्लानिंग तैयार की थी जोकि अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस समय करीब 70 हजार की हजार आबादी इकलौते रोज गार्डन पर ही निर्भर है। शहर में पार्कों की तंगी का मुद्दा विधानसभा में भी विपक्ष विधायक राजदीप फौगाट उठा चुके हैं। नगर परिषद अधिकारियों की प्लानिंग मुताबिक वार्ड चार, 17 व 18 में पार्क निर्माण कराया जाना है। वहीं, शहरवासियों ने भी नप अधिकारियों से जल्द पार्कों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
करीब दस माह पहले स्वर्ण जयंती योजना के तहत नगर परिषद ने दो बड़े पार्कों के निर्माण का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा था। सरकार ने इसके लिए बजट जारी नहीं किया है और न ही नप अधिकारियों को कोई निर्देश दिए है। वहीं नप की प्लानिंग के मुताबिक शहर के वार्ड चार व 18 में दो मिनी पार्क बनने हैं जबकि वार्ड 17 में एक बड़ा पार्क बनना है। नगर परिषद ने इनके लिए जगह का चयन भी किया है लेकिन पार्क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों को सैर-सपाटे के लिए घर से करीब चार किलोमीटर दूर रोज गार्डन में आना पड़ता है। लोगों का कहना है कि जिन जगहों पर पार्क डेवलप होना है वहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा में मुद्दा बनाकर विपक्ष ने मांगा था जवाब
इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने विधानसभा सत्र में शहर में पार्कों की कमी का मुद्दा उठाकर मनोहर सरकार से जवाब मांगा था। इस दौरान मंत्री कविता जैन ने प्रपोजल का हवाला देते हुए जल्द ही निर्माण प्रक्रिया धरातल पर शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भी अब तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: सरकार व नगर परिषद पार्कों के प्रपोजल में ले रुचि
1..वार्ड में पार्क बनने की सूचना पर सभी वार्डवासी बहुत खुश हुए थे। एक साल पहले अधिकारी जमीन देखने आए थे लेकिन अब तक पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। लोगों का इंतजार बढ़ता ही चला जा रहा है।
जसवंत, वार्ड 17 निवासी
2..वार्ड में पार्क नहीं होने से बुजुर्गों को सुबह -शाम टहलने में काफी दूर रोज गार्डन में जाना पड़ता हैं जिससे लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड में पार्क बनने से सभी लोगों फायदा होगा। प्रशासन को जल्द से जल्द पार्कों का निर्माण करना चाहिए।
बिमला, वार्ड 17 निवासी
3..शहर में केवल एक ही पार्क है जबकि जिला मुख्यालय होने के चलते यहां पांच से छह पार्क होने चाहिए। नगर परिषद ने कागजी प्रक्रिया तो कई माह पहले ही पूरी कर ली थी। इसके बाद भी पार्क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। सरकार को बजट जल्द जारी करना चाहिए।
रामनिवास, वाडर चार निवासी
4..शहर में पार्क निर्माण की जरूरत की मांग लोग नगर परिषद अधिकारियों के सामने उठा भी रहे हैं। पार्क निर्माण प्रोजेक्ट शुरू होने में देरी का कारण जो भी हो लेकिन इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। नगर परिषद को पार्क निर्माण जल्द से जल्द कराना चाहिए।

सोमबीर, वार्ड चार निवासी
वर्जन::
हमने सरकार को पार्कों के प्रपोजल बनाकर भेजे हुए हैं। पूरे प्रदेश से ही स्वर्ण जयंती योजना के तहत सरकार ने ये प्रपोजल मांगे थे। पार्क निर्माण का बजट फिलहाल हमारे पास नहीं आया है। बजट कब तक आएगा इस संबंध में तो उच्चाधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed