फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लेफ्टिनेंट सुमित को पंचायत ने किया सम्मानित

लेफ्टिनेंट सुमित को पंचायत ने किया सम्मानित

Fri, 22 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट सुमित को पंचायत ने किया सम्मानित
पंचायत ने लेफ्टिनेंट सुमित को किया सम्मानित
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव मानकावास स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परिसर में सरपंच मनोज कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव निवासी सुमित दहिया को लेफ्टिनेंट बनने पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने अन्य युवाओं को सुमित से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि आज के समय में ग्रामीण युवा किसी से पीछे नहीं है। अपनी प्रतिभा के दम पर वे न सिर्फ अपने गांवों का नाम रोशन कर रहे हैं साथ में देश की रक्षा, उन्नति व विकास में अपना पूर्ण योगदान भी दे रहे है। सुमित ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा को पूर्ण गंभीरता से लें व इस तरह से अपने आप को तैयार करें कि देश व खुद के भविष्य को सुनहरा बना सकें। इस मौके पर प्राचार्य बलवान सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं पूर्व सरपंच दलीप सिंह, पवन भंगड़, ओमबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, मुकेश कुमार, धर्मबीर बुल्ला, राजेंद्र सिंह, जगमाल दहिया, बलबीर दहिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed