{"_id":"596a88284f1c1b3a558b46c9","slug":"191500153896-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के जन्मदिवस पर पौधा लगाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के जन्मदिवस पर पौधा लगाने की दिलाई शपथ
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता के जन्मदिवस पर पौधा लगाने की दिलाई शपथ
चरखी दादरी।
गांव दूधवा में रीती संगम शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश मान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। मुनेश मान ने युवाओं को पौधों का महत्व बताते हुए माता-पिता के जन्मदिवस पर एक-एक पौधा लगाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज इंसान ने अपनी सुख सुविधा के लिए प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को किसी ओर के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन के लिए पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान युवाओं ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर रमन खत्री पूर्व सरपंच, रविंद्र, संदीप, टिंकू खत्री, रोहित सोलंकी, चिकारा, आजाद मान, सूरजभान मंदोला, बजरंग, नरेश चौहान, राहुल, दीपक, भोलू फौगाट, अंकित आदि मौजूद रहे।