{"_id":"596a74864f1c1b854e8b4601","slug":"191500148870-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो हेल्पलाइन नंबर पर एक साथ चलेंगी 30 लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो हेल्पलाइन नंबर पर एक साथ चलेंगी 30 लाइन
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
मेट्रो में सफर करने वालों और मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एक अच्छी पहल करने की योजना बनाई है। सुरक्षा बल की ओर से जल्द ही एक नया हेल्पलाइन टेलीफोन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर एक साथ 30 लाइनें काम कर सकेंगी। बहादुरगढ़ के मेट्रो यात्री भी इस सुविधा का प्रयोग कर सकेंगे।
मेट्रो रेल और दूसरी मेट्रो संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी सीआईएसएफ संभालती है। हेल्पलाइन नंबर 22185555 पर फोन करके कोई व्यक्ति मेट्रो की सुरक्षा के लिए जरूरी कोई भी सूचना दे सकता है और मदद मांग सकता है। जब केवल एक ही लाइन होती है तो यात्रियों को परेशानी होती है। आमतौर पर यह नंबर व्यस्त मिलता है जिससे यात्री मदद के लिए सीआईएसएफ से संपर्क नहीं कर पाते। यात्रियों व मेट्रो स्टाफ की इस परेशानी को खत्म करने के लिए अब सीआईएसएफ ने 30 टेलीफोन लाइन लगवाने का निर्णय लिया है। ये सभी लाइनें पुराने वाले एक ही नंबर से काम करेंगी। यानी इस नंबर एक साथ 30 आदमी सीआईएसएफ से हेल्प मांग सकते हैं। अब उन्हें सीआईएसएफ से संपर्क करने के लिए इंतजार नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारी ने बताया कि इस सेवा के महीनेभर में आरंभ होने की उम्मीद है।
बता दें कि यह नंबर टोल फ्री नहीं रहेगा। इस पर फोन करने के लिए निर्धारित पैसे लगेंगे। हां, ये 30 लाइनें चालू होने के बाद हम सिर्फ सुरक्षा ही नहीं मांग सकेंगे, बल्कि कई तरह की दूसरी जानकारी भी इस नंबर से मिलेंगी। आपके संबंधित स्टेशन से रात के वक्त अंतिम गाड़ी की जानकारी भी इस नंबर पर कॉल करके ली जा सकेगी। मेट्रो में हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। इनमें हजारों यात्रियों को मेट्रो के संबंध में कई तरह की जरूरी जानकारी नहीं होती। जैसे कुछ लोगों को यह नहीं पता होता कि उन्हें अपने गंतव्य जाने के लिए स्टेशन के किस गेट से बाहर निकलना है। अब ऐसे यात्री इस नंबर पर पहले ही फोन करके इस बारे में पूछ सकते हैं। मेट्रो के दैनिक यात्री सतेंद्र राठी ने कहा कि इस सेवा से यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।
विज्ञापन
- यात्रियों से कोई भी जानकारी प्राप्त करना होगी आसान
- पहले एक ही लाइन होने से होती थी परेशानी