फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   1900 quintal millet reached in 13 days

13 दिन में पहुंचा 1900 क्विंटल बाजरा

Thu, 14 Oct 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
1900 quintal millet reached in 13 days
सरकारी पोर्टल बंद, प्राइवेट खरीद जारी
विज्ञापन

13 दिन में पहुंचा 1900 क्विंटल बाजरा, आढ़तियों ने खरीदा
फोटो : 13
- बुधवार को अनाज मंडी में दिखाई दी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। अनाज मंडी में बुधवार को तेरह दिनों बाद रौनक दिखाई दी है। वहीं किसानों को उम्मीद लगी हुई है कि सरकारी खरीद की जाएगी, उसी समय बाजरे को बेचेंगे लेकिन ई-खरीद पोर्टल तेरह दिनों से बंद पड़ा है। किसान अब तक अनाज मंडी में करीब 1900 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे हैं। आढ़तियों की ओर से अब तक मंडी में पहुंचा बाजरा खरीदा जा चुका है। किसान सरसों व गेंहू की बुआई में आने वाले खर्चे की भरपाई के लिए काफी कम मात्रा में बाजरे को बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी भाव 2250 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद होने पर ही बाजरे को बेचने के लिए आएंगे। मंडी में आने वाले बाजरे में नमी होने के कारण आढ़तियों की ओर से किसान को बाजरा सूखाकर लाने की सलाह दी जा रही है।
मंडी प्रबंधन की ओर से सभी इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं। 13 दिनों बहुत ही कम आवक बाजरे की हुई है। बीते तेरह दिनों में बुधवार तक कुल 66 गेट पास किसानों के काटे गए हैं। आढ़तियों की ओर से 1100 से 1350 प्रति क्विंटल बाजरे का भाव ही दिया जा रहा है। किसानों ओर आढ़तियों में बाजरा फसल को लेकर काफी मायूसी है। सरकार की तरफ से बाजरे की खरीद शुरू ने करने के कारण किसानों में काफी रोष है।
विज्ञापन

- वर्जन
अनाज मंडी में बाजरे की प्राईवेट खरीद चल रही है। मंडी प्रबंधन की ओर से सभी सुविधाएं किसानों व आढ़तियों को मुहैया करवा रखी हैं। अभी तक 66 के करीब गेट पास विभाग की ओर से काटे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरजीत सिंह, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed