अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। जनता आज कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है और जनता इनेलो की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर पार्टी से जोड़ने का काम करके पार्टी को और मजबूत करना चाहिए। यह बात इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने झज्जर पार्टी कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कही। कर्मबीर राठी ने कहा कि 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे झज्जर पार्टी कार्यालय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। इनेलो सुप्रीमो के झज्जर पार्टी कार्यालय पर 20 फरवरी को होने वाली कार्यकर्ता मीटिंग की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। मीटिंग शुरू होने से पहले इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में देश के वीर सैनिकों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी व सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, हलकाध्यक्ष बहादुरगढ़ राजबीर परनाला, हलकाध्यक्ष बादली महाबीर गुलिया, बेरी हलकाध्यक्ष बलराज खरहर, साधुराम झामरी, रामकिशोर चाहर रिटायर्ड एसपी, महेंद्र सिंह ढाकला संयोजक बीसी सेल, ओम पहलवान डीघल, जिला पार्षद हरेंद्र सिलाना, राजेश तंवर पार्षद, पूर्व पार्षद हरमेश सैनी, खैराती लाल अरोड़ा, संजीव मलिक, किशन पूर्व सरंपच, पवन धनखड़ कार्यालय सचिव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।