फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दलित संगठन ने डीएसपी से लगाई प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दलित संगठन ने डीएसपी से लगाई प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दलित संगठन ने डीएसपी से लगाई प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। युवक-युवती द्वारा अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में शादी करने और ग्रामीणों द्वारा इस विवाह पर आपत्ति करने से परेशान युवती को न्याय दिलवाने की मांग पर अनुसूचित जाति वर्ग का एक संगठन डीएसपी से मिला। संगठन के लोगों ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।
अनुसूचित जाति संगठन के कुछ सदस्य डीएसपी प्रदीप नैन से मिले। संगठन के इन लोगों ने डीएसपी को बताया कि दादरी क्षेत्र के युवक- युवती ने अपने-अपने परिजनों की सहमति से आर्य समाज मंदिर में शादी कर रखी है। ऐेसे में अब गांव के लोग युवती को नाजायज तौर पर परेशान कर रहे हैं। संगठन के लोगों ने डीएसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि इस संबंध में उक्त युवती सुरक्षा की मांग को लेकर पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी है उसके बावजूद कुछ ग्रामीण युवती को धमकी दे रहे हैं। ग्रामीण युवक-युवती के वैवाहिक जीवन में दखल दे रहे हैं इससे युवती बेहद परेशानी एवं भय की स्थिति में हैं। संगठन के लोगों ने डीएसपी से इस बारे में उचित कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर रखी है। पीड़ित पक्ष की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। इस मामले की गंभीरता से पुलिस जांच करेगी और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। - प्रदीप नैन, डीएसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed