{"_id":"5c0ec706bdec22414b47cf4d","slug":"181544472326-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 बच्चों ने तीसरे चरण की रोड सेफ्टी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 बच्चों ने तीसरे चरण की रोड सेफ्टी परीक्षा
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पुलिस महानिरीक्षक यातायात करनाल के आदेशानुसार प्रदेश में रोड सुरक्षा अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी के दिशा-निर्देशों पर सोमवार को इंटर स्कूल रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सभी प्राइवेट व राजकीय स्कूलों में आयोजित कराई गई थी। उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट व यातायात प्रभारी की देखरेख मे सोमवार को केएन स्कूल में तीसरे चरण की जिला स्तरीय स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले 36 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से अलग-अलग लेवल के 9 बच्चे प्रथम आए और उन्हें डीएसपी प्रदीप कुमार ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता छात्रों को रोड सुरक्षा बारे जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।