{"_id":"5af7456c4f1c1beb408b4d47","slug":"181526154604-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों के प्रदर्शन के बाद मंडी में खरीदा गया 29 हजार क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों के प्रदर्शन के बाद मंडी में खरीदा गया 29 हजार क्विंटल गेहूं
Updated Sun, 13 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अनाज मंडी में शनिवार को करीब 29 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। यह खरीद कार्य एफसीआई, हैफेड व वेयर हाउस खरीद एजेंसियों ने संयुक्त रूप से किया। गेहूं खरीद न होने पर शुक्रवार को अनाज मंडी गेट पर आढ़तियों ने पांच घंटे तक ताला जड़ा था। तालाबंदी के अगले ही दिन एसडीएम ओमप्रकाश देवराला के आदेशों पर खरीद एजेंसी अधिकारियों ने मंडी पहुंचकर बैगों की खरीद की। एफसीआई ने शनिवार को 10495 क्विंटल, हैफेड और वेयर हाउस ने करीब 18885 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
एजेंसियों के गेहूं खरीद न करने पर अनाज मंडी के आढ़तियों व किसानों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आढ़तियों ने मंडी के मेन गेट को ताला जड़ दिया था और मौके पर पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश देवराला के सामने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों पर मनमानी करने के आरोप लगाकर बवाल काटा था। इस पर एसडीएम ने एजेंसी अधिकारियों की मनमानी पर रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी थी। अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने बताया कि एसडीएम ने 14 मई को सरसों खरीद का आश्वासन दिया था लेकिन तीनों खरीद एजेंसियों ने शनिवार को ही मंडी में पड़े सारे गेहूं की खरीद कर ली।