{"_id":"5af5f12b4f1c1bd2408b4887","slug":"181526067499-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने चहेतों की तो रात में भी खरीद लेते हैं सरसों, आम किसान को लोटा देते हैं मंडी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने चहेतों की तो रात में भी खरीद लेते हैं सरसों, आम किसान को लोटा देते हैं मंडी से
Updated Sat, 12 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
किसानों ने अनाज मंडी में सरसों खरीद करने में एजेंसियों पर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को अनाज मंडी में पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को कई किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन जारी किए चार से पांच दिन हो चुके हैं लेकिन उनकी सरसों की खरीद नहीं की जा रही है। साथ ही आरोप जड़ा कि खरीद एजेंसी के अधिकारी अपने चहेतों की तो रात के समय भी सरसों खरीद लेते हैं जबकि टोकन लेकर मंडी पहुंचने वाले किसान को लौैटा दिया जाता है। इन किसानों का इशारा खरीद एजेंसी अधिकारियों द्वारा आढ़तियों से सरसों खरीदने की तरफ था। किसानों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने खरीद एजेंसियों को मंडी में आई सारी सरसों खरीदने के आदेश दिए।
अनाज मंडी में इस समय करीब 400 किसान सरसों की खरीद होने के इंतजार में हैं, लेकिन समय पर उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों ने मंडी में पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को शिकायत करते हुए बताया कि टोकन जारी होने के बावजूद भी उनकी सरसों नहीं खरीदी जा रही। जबकि एजेंसी अपने चहेतों के लिए रात के समय भी सरसों की खरीद करती है। खरीद न होने से मजबूरीवश किसानों को रातभर अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ती है।
किसान रणबीर, शीशराम, मनोहर, दरियाव, अनूप सिंह आदि ने बताया कि गत एक अप्रैल से अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद जारी है, लेकिन खरीद प्रक्रिया धीमी होने की वजह से किसान परेशानी में हैं। किसानों ने एसडीएम से सरसों की खरीद कराने की मांग की। फिलहाल मंडी में करीब 15 हजार क्विंटल सरसों की खरीद होनी बाकी है।
विज्ञापन
वर्जन
किसानों ने सरसों खरीद में अनियमितताएं बरतने की शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए खरीद एजेंसियों को मंडी में आई सरसों को खरीदने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, इनकी लापरवाही की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
- ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम