फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नकलचियों पर चले पुलिस के डंडे, दस को दबोचा

नकलचियों पर चले पुलिस के डंडे, दस को दबोचा

Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नकलचियों पर चले पुलिस के डंडे, दस को दबोचा
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा वीरवार को आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में पुलिस का पहरा बड़ा मजबूत रहा। अमर उजाला में वीरवार को नकल की समाचार प्रकाशित होने के बाद एएसपी शशांक कुुमार सावन ने खुद मोर्चा संभाला। बुधवार को सबसे ज्यादा डिस्टर्ब रहे परीक्षा केंद्र मातनहेल पर वे पहुंचे। जहां पर पूरे तीन घंटे तक उन्होंने एसएचओ संदीप कुमार को रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद एसएचओ संदीप कुमार वहां परीक्षा समाप्ति तक डटे रहे और दो लोगों के खिलाफ धारा-144 का उल्लघंन करने का मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं झज्जर के ब्वायॅज स्कूल में चल रहे परीक्षा केंद्र में तहसीलदार मनमोहन सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर घुसा हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से उसको पकड़वाया। जांच में पता चला कि आरोपी एक निजी स्कूल में अध्यापक है और छात्रों को नकल करवाने के लिए आया था। पूछताछ में आरोपी की पहचान छपार गांव निवासी विनोद के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस के द्वारा 7 लोगों को बहादुरगढ़ में धारा-144 का उल्लंघन करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed