फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धारा-144 की उड़ी धज्जियां, बेखौफ होकर युवाओं ने परीक्षा केंद्रों के कमरों में पहुंचाई पर्चियां

धारा-144 की उड़ी धज्जियां, बेखौफ होकर युवाओं ने परीक्षा केंद्रों के कमरों में पहुंचाई पर्चियां

Thu, 08 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
धारा-144 की उड़ी धज्जियां, बेखौफ होकर युवाओं ने परीक्षा केंद्रों के कमरों में पहुंचाई पर्चियां
युवाओं ने बेखौफ होकर परीक्षा केंद्रों के कमरों में पहुंचाई नकल की पर्चियां
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां/बाढड़ा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। इस बार शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा नकल रहित संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को अंग्रेजी विषय के पेपर में शहर व गांवों में स्थित राजकीय परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की खासी भीड़ बनी रही जबकि उपायुक्त ने धारा 144 लागू कर रखी है। शहर के राजकीय स्कूल व राजकीय कन्या स्कूल मेें बने परीक्षा केंद्रों में लोग बाहर से पर्चियां फेंकते देखे गए। 12वीं कक्षा की बुधवार से शुरू हुई पहली परीक्षा में ही जमकर नकल चली। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर नकलचियों के हौसले ज्यादा बुलंद रहे जबकि शहरी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मुस्तैदी से नकल कुछ हद तक कम हुई। बाढड़ा के बेरला व बौंदकलां के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों को हस्तक्षेप रहा और बेखौफ होकर बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर घूमते नजर आए।
जिले में 12वीं की शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकलचियों के हौसले बुलंद रहे। हालांकि शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों का दबदबा जरूर बना रहा लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन ने 32 स्कूलों के 38 परीक्षा केंद्रों में से सात को अति संवेदनशील व सात को संवेदनशील माना है। बुधवार को 12 वीं की परीक्षा में करीब 6700 छात्र प्रविष्ट हुए। गांव बेरला स्थित राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र पर असामाजिक तत्वों की जमावड़ा रहा। हालांकि इन परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड, प्रशासन और विभाग के अधिकारियों के उड़नदस्ते भी पहुंचे। जब उड़नदस्ता परीक्षा केंद्र में पहुंचता तो कुछ समय के लिए माहौल में शांति बन जाती। उड़नदस्ते के वापिस लौटने पर फिर वही हालात बन जाते।
विज्ञापन

ये परीक्षा केंद्र रहे अति संवेदनशील
जिले में सात परीक्षा केंद्र संवेदनशील व सात ही अति संवेदनशील केंद्र हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में बाढड़ा बी-दो, नवचेतना स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में बी-एक व बी-दो, बेरला राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र, झोझू कलां बी-एक, शहर स्थित राजकीय कन्या स्कूल बी-एक व बी-दो परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इसी प्रकार गांव कादमा स्थित परीक्षा केंद्र बी-एक व बी-दो के अलावा बौंद कलां राजकीय स्कूल केंद्र, आदर्श स्कूल बौंद कलां केंद्र , महाराणा प्रताप स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र, राजकीय स्कूल मौड़ी शामिल हैं। इस प्रकार 32 स्कूलों में 38 परीक्षा केंद्र बना रखे हैं। 12 वीं कक्षा में पौने सात हजार छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

= दो डीएसपी की टीम ने परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग से बीईओ के अलावा एसडीएम के उडनदस्तों ने भी तीन घंटे के दौरान परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसे लेकर बाहरी भीड़ में हड़कंप जरूर मचा रहा है लेकिन केंद्रों में पर्ची पहुंचाए जाने का सिलसिला जारी रहा।
:: वर्सन-
12 वीं की परीक्षा में नकल होने की कोई शिकायत उसे नहीं मिली। उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया सब परीक्षा केंद्रों में शांति का माहौल देखने में आया।

बीईओ प्रकाश फौगाट,
वर्जन::
प्रशासन ने नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। फिर भी अगर किसी सेंटर पर नकल हुई या फिर बाहरी तत्व का हस्तक्षेप रहा तो इस मामले की जांच की जाएगी। नकल रोकने के लिए अगर कोई पंचायत सहयोग नहीं करती तो प्रशासन उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाएगा। ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed