फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नई परियोजनाओं से बाढ़डा क्षेत्र समृद्ध बनेगा: सुखविंद्र

नई परियोजनाओं से बाढ़डा क्षेत्र समृद्ध बनेगा: सुखविंद्र

Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
नई परियोजनाओं से बाढ़डा क्षेत्र समृद्ध बनेगा: सुखविंद्र
नई परियोजनाओं से बाढड़ा क्षेत्र समृद्ध बनेगा: सुखविंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
दादरी को तीन नेशनल हाईवे और दो रेल परियोजनाओं की सौगात देने पर क्षेत्र के युवा 15 फरवरी को जींद पहुंच कर अमित शाह और सीएम का आभार जताएंगे। यह बात भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने गांव कारीमेला, कारी आदु, काकड़ौली के ग्रामीण बूथों पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को जींद रैली की जिम्मेदारी सौंपकर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों और युवाओं के मसीहा बनने का ढोंग रचने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को जनता आज भी भूली नहीं है। इन्होंने सदैव आमजन, गरीब किसान व बेरोजगारों की सुध लेने की बजाए स्वयं का हित किया। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की बजाए राष्ट्रहित के प्रति समर्पित राजनैतिक संगठन है। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता अपने गांव और वार्ड में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा तीन साल में करवाए विकास कार्यों को लेकर मुखरता से आवाज उठाए। विधायक ने कहा कि खंड के प्रत्येक गांव की समस्याओं का प्रस्ताव बनवा कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है। विधायक ने कहा कि मंजूर तीन दर्जन सड़क मार्गों पर 40 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होनी है। इस मौके पर चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नांधा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, मंडल महामंत्री रामसिंह गोपी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन, ऊधमसिंह , मंजीत मांढी, मुनेश, सोनू धनखड़, सुनील बाढड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed