{"_id":"5a74c7a04f1c1b4e588b65c5","slug":"181517602720-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के वक्त बेटी पूछेगी पापा लड़के के गांव को लगे है कितने स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई के वक्त बेटी पूछेगी पापा लड़के के गांव को लगे है कितने स्टार
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ अपने बयानों के चलते इन दिनों छाए हुए हैं। वीरवार को कृषिमंत्री ने अपने कुर्ते की तुलना सलमान की शर्ट से की थी तो उन्होंने शुक्रवार को कुंवारों पर नया बयान दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को झज्जर के नेहरू कॉलेज में जिला स्तरीय गर्वित योजना के कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि आने वाला समय वह होगा, जब सगाई के समय ही बेटी अपने पिता से पूछेगी कि पापा आप जिस गांव के युवा से मेरा रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं, उस गांव का स्टार रैंकिंग क्या है। उन्होंने कहा कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं है जब लड़कों की सगाई कराने में अहम भूमिका गांव की स्टार योजना अदा करेगी। गांव को स्टार लगने से कुंवारे लड़कों को फायदा होगा। मंत्री के मुताबिक गांव के स्टार देखने से सगाई होने लगी तो सब कुंवारे लड़के गांव को स्टार बनाने के लिए जुट जाएंगे।
मंत्री बिहारी दुल्हनों से भी आए थे सुर्खियों में
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का कुंवारों को लेकर यह पहला बयान नहीं है। कुंवारों को लेकर विवादस्पद बयान मंत्री धनखड़ 6 जुलाई 2014 को गुरुग्राम में भी दे चुके हैं। जहां उन्होंने कहा था कि प्रदेश के कुंवारों ने उनको जिताया तो वे बिहार में उनकी शादी करवाएंगे। जिस पर अच्छा खासा विवाद हुआ था। उस दौरान मंत्री ओपी धनखड़ के बाद प्रदेश के साथ-साथ बिहार में भी राजनीति गर्माई थी।