{"_id":"5a7369ea4f1c1b8e238b6190","slug":"181517513194-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों की सुरक्षा के लिए सभी आएं आगे: गोचरणदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों की सुरक्षा के लिए सभी आएं आगे: गोचरणदास
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायों की सुरक्षा के लिए सभी आएं आगे: गोचरणदास
चरखी दादरी।
आज देश में गायों व गोवंशों के लिए अधिक से अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। गो भक्तों द्वारा इस दिशा में अपने भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अब भी इस दिशा में भागीरथ प्रयास किए जाने की जरूरत है। यह बात वीरवार को गांव फौगाट स्थित श्रीकृष्ण गोशाला परिसर में समिति सदस्यों व गोभक्तों को संबोधित कर राष्ट्रीय गो सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोचरणदास महाराज ने कही। वे आगामी 18 फरवरी को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में गाय को राष्ट्रीय तौर गोमाता का दर्जा दिलाने के लिए व गोरक्षा के लिए आयोजित जनसभा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन का न्यौता देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गो सेवक संघ गोवंश की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। इस अवसर पर पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट, देवदत, रामभगत महाराज, गोवर्धन महाराज, जगपाल सांगवान डोहकी, अशोक शास्त्री, मनोज, सागर फौगाट आदि मौजूद रहे।