फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   18 new cases of corona infection found, 31 cured

18 मिले कोरोना संक्रमण के नए मामले, 31 हुए ठीक

Wed, 16 Feb 2022 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
18 new cases of corona infection found, 31 cured
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीज निरंतर घट रहे हैं। फिलहाल 31 मरीजों के ठीक होने के बाद 100 मरीज सक्रिय बचे हुए हैं। इनमें से 84 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से होम आइसोलेशन में रखते हुए इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। जिले में बुधवार को 31 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 456 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें 18 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से 621 लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिले में फिलहाल तक 781774 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 755621 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि जिले में फिलहाल 16 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 9 को सरकारी व 7 को निजी अस्पताल में इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। बुधवार को मिले संक्रमित मरीजों में से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण कम अवश्य हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ है। विभाग की ओर से वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी है। जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज नहीं ली है वे बिना समय गवाएं वैक्सीन लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी व वैक्सीनेशन एकमात्र उपाय है। कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सावधानी बरतते हुए कोरोना से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed