फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   177 beneficiaries of individual household toilets waiting for second installment

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के 177 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का इंतजार

Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
177 beneficiaries of individual household toilets waiting for second installment
झज्जर। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन के तहत घरों में बनने वाले व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की दूसरी किस्त अब तक कई आवेदकों को नहीं मिल सकी है। इसके लिए नगर परिषद के पास पर्याप्त बजट की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते दूसरी किस्त लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल कई दिनों से 10 लाभपात्रों की पेमेंट की फाइल अटकी पड़ी है। जबकि बाकी को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन के तहत व्यक्ति घरेलू शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इसके तहत झज्जर नगर परिषद ने 452 आवेदकों के नाम फाइनल किए थे। इनमें 452 को पहली किस्त की राशि मिल गई, लेकिन दूसरी किस्त अब तक नहीं मिली है। इन 452 लोगों में से केवल 277 लोगों को ही दूसरी किस्त जारी हो चुकी है जबकि बाकी को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब भी नगर परिषद ने केवल 10 लोगों की फाइल चलाई है, जिनको जल्द राशि मिलने की उम्मीद है जबकि बाकी को अभी इंतजार करना पडे़गा।
विज्ञापन


इंसेट
बेरी में 31 जनवरी तक मिलेगी 50 को राशि

बेरी नगर पालिका में भी योजना के तहत घरों में शौचालय बनवाने का काम किया गया था। इसके तहत कुल 370 शौचालय बनाए गए। इसमें से अब तक 370 लोगों को पहली किस्त दी जा चुकी है। जबकि 320 को दूसरी किस्त मिली है। 50 लोगों की तीसरी किस्त बाकी है। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो 31 जनवरी तक यह किस्त की राशि डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

मामला संज्ञान में नहीं है। इतना जरूर है कि जिन लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत लाभ लिया है, उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलता।
केके यादव, ईओ, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed