फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भूपेंद्र हुड्डा बोले: थाहम मेरी कड़ ना लागण दिया, आगे मैं देख लूंगा

भूपेंद्र हुड्डा बोले: थाहम मेरी कड़ ना लागण दिया, आगे मैं देख लूंगा

Sun, 31 Mar 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा बोले: थाहम मेरी कड़ ना लागण दिया, आगे मैं देख लूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार रात पौने 12 बजे झज्जर पहुंची। डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि थाम मेरी कड़ मत ना लागण दियो, आगै मैं आपै देख लूंगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी छाती मजबूत है, पीठ पर वार तुम मत करने देना। हुड्डा ने कहा कि सभी लोग यहां दीपेंद्र को हराने की बात करते हैं, दीपेंद्र क्या तुम्हारे होते हुए सूना है। वहीं प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दीपेंद्र बड़ा ही मेहनती है। झज्जर क्षेत्र का एम्स और कैंसर इंस्टीट्यूट इसी की मेहनत का नतीजा है। आजाद ने कहा कि दीपेंद्र को पांच-सात लाख मतों के रिकॉर्ड से जिताना है।

दीपेंद्र बोले : मैं नहीं, बीजेपी कै थाम रड़को सो
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने दस साल में यहां रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए थे। इसलिए वो नहीं, यहां की जनता बीजेपी को रड़क रही है। दीपेंद्र ने ठेठ हरियाणवी अंदाज में कहा कि मैं तो 14 साल म्है कदै किसी ताहीं छो म्है भी नहीं आया, उल्टे थाहम ही कदे आगे होगे। फिर ये बीजेपी के लोग पाच्छै लाग रे सैं, इनका मुुकाबला थाहमनै करणा सै।
विज्ञापन


एंट्री होते ही दीपेंद्र और तंवर गले मिले
बस यात्रा जैसे ही डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंची तो सबसे पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा छत पर आए, उनके साथ विधायक गीता भुुक्कल रही। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर आए, जिन्होंने आते ही दीपेंद्र हुड्डा को गले लगाया। जिसके बाद दोनों ही ने हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद बादली के पूर्व विधायक नरेश को माइक दिया गया लेकिन पब्लिक ने दीपेेंद्र के अलावा किसी का भी संबोधन करवाने से इंकार करते हुए हूटिंग कर दी। इस पर पूर्व विधायक नरेश ने भी धन्यवाद कर माइक विधायक गीता भुक्कल को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed