फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पति के शराबी पीने की आदत से परेशान थी बीवी, कर दिया मर्डर

पति के शराबी पीने की आदत से परेशान थी बीवी, कर दिया मर्डर

Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पति के शराबी पीने की आदत से परेशान थी बीवी, कर दिया मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जहादपुर गांव में सोमवार की रात तेजधार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल भेजा। मंगलवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण भी सामान्य अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद मृतक के भतीजा व ग्रामीण थाने पहुंचे और मृतक की पत्नी पर ही हत्या का शक जताया। ग्रामीण व अन्य परिजन घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की बात पर अड़े रहे। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होने के दो घंटे बाद तक शव को लेने से इनकार कर दिया। उसके बाद मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए पकड़ने के बाद शव को सामान्य अस्पताल से लिया गया। शाम के समय पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महिला बोली, घर में रोज होता था झगड़ा
जहादपुर गांव निवासी सुधीर पुत्र मामन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की पत्नी सहित तीन-चार लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया गया था। पुलिस की सुई हत्या में पत्नी के शामिल होने की ओर भी घूम रही थी। पुलिस ने कई लोगों से इस संबंध में पूछताछ की है, जिसमें मृतक की पत्नी को भी पूछताछ में शामिल किया गया है। पूछताछ में मृतक अनिल की पत्नी ने कुबूल कर लिया कि उसका पति शराब की लत में डूबा रहता था। इस बात को लेकर घर में रोज झगड़ा होता था। इसी कारण उसने सोमवार रात को अपने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


परिजन बोले: गांव में नहीं थी किसी से रंजिश
बताया जा रहा है कि अनिल उर्फ काले की न तो गांव में कहीं किसी से रंजिश थी और न ही कोई लेन-देन व अन्य ऐसा कारण था कि उनकी हत्या की जाती। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे घर में अनिल की पत्नी व उसके बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए। वहां पहुंचे मृतक के परिवार के सदस्यों को अनिल पर हमला कर हत्या किए जाने की जानकारी दी गई और तीन-चार अज्ञात लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की भी बात कही गई। घटना की सूचना के बाद थाना प्रबंधक रमेशचंद्र व एएसआई रामअवतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर भेजा गया। झज्जर अस्पताल में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने पत्नी पर भी हत्या में शामिल होने का शक जाहिर किया गया। अनिल के दो बच्चे हैं जो 10 व 12 साल के हैं। मृतक के चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहादपुर गांव निवासी अनिल की हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में मृतक की पत्नी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिस पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रमेश चंद्र, एसएचओ, सदर थाना झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed