फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   500 बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

500 बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Wed, 02 Jan 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
500 बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशे से दूर रहने का 500 बच्चों ने लिया संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। काकड़ौली सरदारा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति सेवा भारती के तत्वाधान में प्रार्थना सभा के दौरान एक नशा मुक्ति प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल अध्यापक नीरज ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर हम गरीब परिस्थिति में भी हैं और घर में यदि नशा नहीं है तो भी अपना जीवन सुख-शांति से व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे रामनिवास हड़ौदिया ने बताया कि मनुष्य विकृति (असंयमित), प्राकृति (संयमित) और संस्कृति (परोपकारमय) तीन प्रकार का जीवन जीता है। भारत संस्कृति का देश कहलाता है। हमें नशा न कर परोपकारमय जीवन जीकर देश को दोबारा विश्वगुरु के स्थान पर पहुंचाने का कार्य करना है। अध्यापक नरेश कुमार ने स्कूल में शिक्षण ग्रहण कर रहे करीब 500 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर स्वामी दिनेश महाराज, रवि भगत, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सज्जन सिंह, नीरज, सुखवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पीटीआई, संतोष देवी, प्रवीन कुमार, नरेश कुमार, हीरा लाल, रामनिवास आदि का सहयोग रहा। इसके पश्चात बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed