फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लेफ्टिनेंट के आर्मी सैलरी अकाउंट से उड़ाए एक लाख

लेफ्टिनेंट के आर्मी सैलरी अकाउंट से उड़ाए एक लाख

Tue, 18 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट के आर्मी सैलरी अकाउंट से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
झज्जर। साल्हावास पुलिस थाना क्षेत्र के गांव हमांयुपुर के नव नियुक्त एक लेफ्टिनेंट के आर्मी सैलरी अकाउंट से एक लाख रुपये निकाल लिये गए हैं। लेफ्टिनेंट के बयान पर साल्हावास पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेफ्टिनेंट का सैलरी अकाउंट एसबीआई की देहरादून अकादमी की ब्रांच में है। उनके एटीएम को क्लोन कर हरिद्वार के अलग-अलग एटीएम से दस-दस हजार रुपये की राशि निकाली गई है।
देहरादून अकादमी में आठ दिसंबर को पासिंग आउट परेड थी और उन्होंने देहरादून में ही एटीएम के माध्यम से खरीदारी भी की थी। उस समय उनके एटीएम को क्लोन कर हैक कर लिया गया और। 10-11 दिसंबर की रात को हरिद्वार के अलग-अलग एटीएम से एक लाख रुपये की राशि निकाल ली गई। जब भी राशि निकाली गई उस समय ही उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आते रहे। जब वह सुबह उठा और मैसेज देखे तो उसे पता चला की एटीएम उसके पास होते हुए भी उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए गए हैं। तो उन्होंने एसबीआई के कस्टमर केयर में बात कर मामले की जानकारी ली और एटीएम को बंद करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हुमायुंपुर गांव निवासी लेफ्टिनेंट सतेंद्र पुत्र राजकुमार ने साल्हावास पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 10-11 दिसंबर को उसके आर्मी सैलरी अकाउंट से एक लाख रुपये कर निकाले गये हैं। जबकि उसका एटीएम भी उसके पास ही था। यह वारदात 10-11 दिसंबर को रात के समय हुई हैं जिसमें अलग-अलग एटीएम में जाकर 10000-10000 रुपये की ट्रांजेक्शन करके एक लाख की राशि निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
लेफ्टिनेंट सतेंद्र के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही एक टीम हरिद्वार भेजकर एटीएम की फुटेज खंगाली जाएगी।
- श्रीभगवान, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed