फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बस स्टैंड से चुराई बाइक बौंदकलां बेचने पहुंचे दो युवक, पुलिस ने दबोचे

बस स्टैंड से चुराई बाइक बौंदकलां बेचने पहुंचे दो युवक, पुलिस ने दबोचे

Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड से चुराई बाइक बौंदकलां बेचने पहुंचे दो युवक, पुलिस ने दबोचे
बौंदकलां। शहर के बस स्टैंड से चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में बौंदकलां पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सांजरवास निवासी सागर और सिकंदर के रूप में हुई है। सोमवार को बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि रविवार शाम बौंदकलां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की बाइक लिए घुम रहे हैं और वो इसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलने के तुरंत बाद थाने से एक टीम वहां पहुंची और दोनों युवकों को रुकवाकर उनसे बाइक के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने अपना सागर और सिकंदर वासी सांजरवास बताया लेकिन वो पुलिस को बाइक के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस आधार पर पुलिस टीम उन्हें थाने ले आई। उनसे सख्ताई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने 27 अक्तूबर को दादरी बस स्टैंड से चोरी की थी। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और सोमवार सुबह मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस संबंध में बौंदकलां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने दादरी बस स्टैंड से चोरी की थी। बाइक को वे बौंदकलां में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed