{"_id":"5bd60cd6bdec22698671f1fc","slug":"171540754646-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में रोडवेज कर्मी की मौत, चचेरे भाई सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में रोडवेज कर्मी की मौत, चचेरे भाई सहित तीन घायल
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव मोरवाला और अचीना के बीच शनिवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार रोडवेज कर्मी समेत दो की मौत हो गई जबकि रोडवेज कर्मी का चचेरा भाई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोटें आई और इन चारों घायलों को चरखी दादरी सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में एक की मौके पर ही जबकि दूसरे ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आया है। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार थे।
जानकारी के अनुसार गांव अचीना निवासी नरेंद्र (25) झज्जर रोडवेज डिपो में डीसी रेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा था। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई मोहित के साथ बाइक पर सवार होकर झज्जर के गांव पलड़ा में अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से करीब साढ़े सात बजे दोनों पलड़ा निवासी मंजीत के साथ बाइक पर अचीना आ रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे जब मोरवाला गांव से निकलकर अचीना की तरफ आ रहे थे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इन बाइकों पर सवार छह में से पांच युवक घायल हो गए। इनमें नरेंद्र को ज्यादा चोटें लगीं और उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, राहगीरों ने घायलों को संभाला और तुरंत दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने हादसे की सूचना इमलोटा चौकी में दी। पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्र के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में घायल मृतक नरेंद्र के चचेरे भाई मोहित और दोस्त मंजीत, दूसरी बाइक पर सवार भिवानी के तोशाम निवासी अंकुर और विजय को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक में उपचार के दौरान एक घायल ने भी दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह कागजी कार्रवाई कर नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में जान गंवाने वाले नरेंद्र के पिता रामनिवास की भी करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। रामनिवास को कैंसर था। उसकी मौत के बाद से नरेंद्र ही अपने परिवार की बागडोर संभाल रहा था। उसके दो छोटे भाई हैं। एक नौवीं तो दूसरा 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
मोरवाला-अचीना के बीच हुए हादसे में मारे गए युवक के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने रविवार सुबह करवा दिया है। घायलों के बयान पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार थे। - कप्तान सिंह, जांच अधिकारी, इमलोटा पुलिस चौकी