फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चाक-परिचालक बनने की चाह में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, 10 साल की शर्त पूरी नहीं करने वालों को लौटाया बैरंग

चाक-परिचालक बनने की चाह में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, 10 साल की शर्त पूरी नहीं करने वालों को लौटाया बैरंग

Sun, 21 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चाक-परिचालक बनने की चाह में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, 10 साल की शर्त पूरी नहीं करने वालों को लौटाया बैरंग
चरखी दादरी। तीन माह के अनुबंध पर रोडवेज विभाग में चालक-परिचालक नियुक्त होेने बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्यादातर पर 10 साल के अनुभव की शर्त भारी पड़ी और उन्हें बिना फार्म जमा कराए लौटना पड़ा। वहीं, बस स्टैंड परिसर के आवेदन कार्यालय पर चस्पा किए नोटिस में तीन साल के अनुभव की ही शर्त निर्धारित थी लेकिन 10 साल के अनुभव वालों के ही फार्म जमा किए गए। शनिवार को चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर पर 250 बेरोजगारों ने फार्म भरकर जमा कराए। इनमें 110 चालक और 140 परिचालक के आवेदन फार्म हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग में अनुबंध पर 1400 नए कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश में 500 चालक और 900 परिचालकों की भर्ती की जानी है। अन्य डिपो में तो आवेदन जमा करने का सिलसिला तीन दिन से चल रहा है लेकिन चरखी दादरी डिपो में अधिकारियों का इस संबंध में रवैया उदासीन रहा। डिपो परिसर में फार्म जमा कराने पहुंचे बेरोजगारों को तीन दिनों से लौटाया जा रहा था। शुक्रवार तक तो अधिकारियों को यह तक नहीं पता था कि ऑनलाइन कितने आवेदन पहुंचे हैं। अमर उजाला ने आवेदकों की समस्या को प्रमुखता से उठाकर शनिवार के संस्करण में फार्म जमा कराने के भटकते रहे युवा नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने आवेदन फार्म जमा करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार को करीब 600 से अधिक बेरोजगार पहुंचे। इनमें से महज 150 ही विभागीय अधिकारियों द्वारा बताई गई शर्तों को पूरा करते पाए गए। बाकी बचे करीब 450 युवाओं को अधिकारियों ने वापस लौटा दिया। इन आवेदकों ने आवेदन रद्द करने पर आपत्ति जाहिर कर काउंटर पर मौजूद अधिकारियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल का अनुभव नहीं होने पर लौटाया वापस
- मैंने चालक के लिए आवेदन फार्म भरा था और मुझे साढ़े चार का साल अनुभव है। मेरा आवेदन फार्म रिजेक्ट कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद फार्म मैंने भरा था। जितेंद्र, समसपुर निवासी
- मुझे साढ़े तीन साल का अनुभव है और मैंने परिचालक के फार्म के लिए आवेदन किया था। मेरा नामांकन फार्म काउंटर पर बैठे अधिकारी ने जमा करने से मना कर दिया। - हरीश, बाढड़ा निवासी
-मैं चालक का आवेदन फार्म जमा कराने बस स्टैंड पर आया था। मुझे करीब साढ़े पांच साल का अनुभव भी है लेकिन आवेदन फार्म लेने से मना कर दिया। अब मायूस लौटना पड़ेगा। - रविंद्र, हंसावास कलां

- मुझे सात साल का अनुभव है और चालक के लिए आवेदन फार्म जमा कराने पहुंचा था। पिछले दो दिनों से लगातार बस स्टैंड पर आ रहा था लेकिन फार्म जमा नहीं किया गया। - विकास, महराणा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed