{"_id":"5afb381b4f1c1be9408b59b5","slug":"171526413339-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा हरियाणा जानता है धनखड़ किसान है, सांगवान को पता नहीं मन्नै लावणी भी कर राख्यी सै: कृषिमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा हरियाणा जानता है धनखड़ किसान है, सांगवान को पता नहीं मन्नै लावणी भी कर राख्यी सै: कृषिमंत्री
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सारा हरियाणा जानता है कि धनखड़ किसान है या नहीं। सांगवान को शायद पता नहीं है कि धनखड़ नै तो लावणी भी कर राखी है। उन्होंने कहा कि जो मंडियों में हंगामे हो रहे हैं वो विपक्ष की देन है। धनखड़ ने कहा कि अगर उन्हें लोभ-लालच होता तो चार साल में तो वो 250 से 300 एकड़ जमीन के मालिक होते।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को शायद पता नहीं है कि खाद्य आपूर्ति विभाग विभाग कर्णदेव कंबोज के पास है और हैफेड मंत्री मनीष ग्रोवर के पास है। इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। धनखड़ ने कहा कि पूरे हरियाणा में इस बार सरसों की रिकॉर्ड खरीद हुई है और यह प्रक्रिया दो चरणों में हुई है। हैफेड ने किसानों से सीधी करीब 25 लाख क्विंटल सरसों खरीदी है। जिस सरसों की खरीद नहीं हुई है वो आढ़तियों की है और इसके खरीद के लिए अनुमति लेने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द से जल्द खरीद के इंतजाम किए जाएंगे।