फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सक्षम हरियाणा : एप्रेंटिसशिप के सफल क्रियांवयन के लिए झज्जर को मिला राज्य स्तर पर तीसरा स्थान

सक्षम हरियाणा : एप्रेंटिसशिप के सफल क्रियांवयन के लिए झज्जर को मिला राज्य स्तर पर तीसरा स्थान

Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सक्षम हरियाणा : एप्रेंटिसशिप के सफल क्रियांवयन के लिए झज्जर को मिला राज्य स्तर पर तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सक्षम हरियाणा कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल युवाओं को कार्य के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षु (एप्रेंटिसशिप)लगाने की योजना के सफल क्रियांवयन के लिए राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। वहीं सक्षम हरियाणा के तहत मातनहेल खण्ड के सरकारी स्कूलों का परिणाम भी राज्य स्तर पर सराहनीय रहा। झज्जर जिला के नाम दर्ज इन उपलब्धियों की जानकारी उपायुक्त सोनल गोयल ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस के दौरान दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए झज्जर जिला में जारी विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त सोनल गोयल ने जिला शिक्षुता नियुक्ति की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला में शिक्षुता योजना के तहत 600 की क्षमता पर 667 को नियुक्ति दी गई। जिससे झज्जर जिला का राज्य स्तर पर तीसरा स्थान बनता है। डा. राकेश गुप्ता ने एप्रेंटिसशिप योजना के सफलता से क्रियांवयन के लिए झज्जर जिला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। युवाओं के कौशल विकास के लिए कारगर साबित हो रहे कार्यक्रम को लेकर भविष्य में भी पूरी तरह गंभीरता बरती जानी चाहिए। राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर आना झज्जर के लिए एक उपलब्धि जरूर है लेकिन तीसरे से पहले स्थान पर आने के लिए अभी अधिक काम करने की जरुरत है। उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि एप्रेंटिसशिप के तहत बनाए गए एचआरएमएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। जिला स्तरीय समिति की ओर से योजना की नियमित मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, एसडीएम बेरी एवं सीटीएम अश्विनी कुमार, डीडीपीओ विशाल कुमार, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डा. राकेश कुमार, सीएमजीजीए निषिता बनर्जी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता सभ्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed