{"_id":"5aef54564f1c1b5c098b875b","slug":"171525634134-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ की भेंट चढ़ीं 85 स्ट्रीट लाइटें, कई गलियों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ की भेंट चढ़ीं 85 स्ट्रीट लाइटें, कई गलियों में अंधेरा
Updated Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ की भेंट चढ़ीं 85 स्ट्रीट लाइटें, कई गलियों में अंधेरा
चरखी दादरी। पिछले सप्ताह आंधी एवं बारिश के चलते शहर की कई गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर लगी लगभग 84 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इसकी वजह से शहर के कई भागों मेें रात के समय अंधेरा रहता है।
शहर के सभी 21 वार्डों, बाजारों, सरकारी कार्यालयों के बाहर व अन्य सार्वजनिक भागों में करीब 450 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इन लाइटों के जरिए गलियों में रोशनी होती है। यह लाइटें काफी पुरानी होने की वजह से वैसे ही इनमें समय- समय पर खराबी बनी रहती है लेकिन पिछले सप्ताह बारिश एवं आंधी की वजह से 84 लाइटें खराब हो गई। कहीं इनकी तारेें टूट गई तो कहीं स्विच खराब हो गए। काफी लाइटें तो अपने आप ऑन या बंद हो जाती हैं। काफी लाइटें ऐसी भी स्थिति में है जिनके जरिए पूरी रोशनी नहीं मिल पा रही है।
मिस्त्री नरेश कुमार, सुंदरलाल व कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों आई आंधी के बाद से काफी एरिया में लाइटें खराब पड़ी हैं जिससे रात के समय गलियों व सड़कों पर अंधेरा बना रहता है कुछ दिन से वैसे ही बिजली की किल्लत चली आ रही थी अब स्ट्रीट लाइटों से परेशानी बनी हुई है। शहरवासियों ने बताया कि कई भागों में सीवरेज ढक्कन खुले होते हैं जिससे अंधेरे में इन मैनहॉल में गिरने का अंदेशा बना रहता है। शहरवासियों ने इन लोगों ने इन लाइटों को जल्द ही ठीक करवाए जाने की मांग की है। नगर परिषद एलआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इन लाइटों को दुरुस्त कराने के कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं। जल्द से जल्द सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।