{"_id":"5a60f9c64f1c1b61268b51f5","slug":"171516304838-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक हुई नगर परिषद, आज लांच होगी वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक हुई नगर परिषद, आज लांच होगी वेबसाइट
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
नगर परिषद बहादुरगढ़ हाईटेक होती जा रही है। परिषद की कई सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए वेबसाइट बना दी गई है। यह वेबसाइट शुक्रवार को लांच हो रही है। इस वेबसाइट पर नगर परिषद की संरचना, उसकी शाखाओं, सेवाओं व बहादुरगढ़ शहर के बारे में काफी उपयोगी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
नगर परिषद बहादुरगढ़ की वेबसाइट का नाम एमसी बहादुरगढ़ डॉट काम रखा गया है। इस वेबसाइट पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018, अमृत योजना, परिषद की सभी शाखाओं और सेवाओं के अलग से लिंक और पार्षदों व अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही शहरवासियों को कोई परेशानी है तो वे अपनी शिकायत भी कंपलेंट के लिंक पर जाकर दे सकते हैं। फीडबैक के लिंक पर सुझाव दिए जा सकेंगे। जरूरी और बेहतर सुझावों को नप की ओर से लागू किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से समय-समय पर चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट व विकास कार्यों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर होगी। नप की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के फोटो वेबसाइट की गैलरी में देखे जा सकेंगे। वेबसाइट पर झज्जर प्रशासन, अर्बन लोकल बाडी समेत अन्य संबंधित सरकारी विभागों की वेबसाइट के लिंक डाले जाएंगे ताकि लोगों को आसानी हो सके।
अब तक जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र और विवाह पंजीकरण आदि कार्यों के लिए लोगों को नगर परिषद आफिस के कई-कई चक्कर लगाने पड़ते थे। दो-तीन विजिट से तो यह जानकारी ही मिल पाती थी कि ये प्रमाण प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। लेकिन अब यह सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी और घर में ही सभी जरूरी आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाले जा सकेंगे। फिलहाल फार्मों की हार्ड कापी भरकर जमा करानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद सारी प्रक्रिया आनलाइन पूरी करने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, गत 8 दिसंबर को नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में इसकी जरूरत पर चर्चा की गई थी। बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि देश डिजिटल हो रहा है। अब अधिकांश कार्य आनलाइन होने लगे हैं। परिषद की भी अपनी वेबसाइट होनी चाहिए। इसलिए बैठक में परिषद की वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया गया था और प्रस्ताव पास कर दिया गया था। इसी प्रस्ताव पर अमल करते हुए नप ने बहादुरगढ़ के ही वेबसाइट डिजाइनर से नगर परिषद की वेबसाइट बनवाई है।
-------------------
अनेक कार्य ऑनलाइन हाेंगे
अब अनेक कार्य आनलाइन होने लगे हैं। इसीलिए लोगों को नप की ओर से दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही देने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए वेबसाइट बनाई गई है। वेबसाइट शुक्रवार को लांच कर दी जाएगी। इसके बाद शहर के निवासी आनलाइन ही कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- शीला राठी, चेयरमैन नगर परिषद बहादुरगढ़।
---फोटो 8 : बहादुरगढ़ की नगर परिषद।
हाईटेक हुई नगर परिषद, आज लांच होगी वेबसाइट
- विवाह पंजीकरण आदि के लिए आवेदन पत्र भी किए जा सकेंगे डाउनलोड
- कई जरूरी वेबसाइट्स के लिंक और मोबाइल नंबर भी रहेंगे उपलब्ध