फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गंदगी के ढेरों से खफा ग्रामीणों ने की नारेबाजी

गंदगी के ढेरों से खफा ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंदगी के ढेरों से खफा ग्रामीणों ने की नारेबाजी
गंदगी के ढेरों से खफा ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
वार्ड दो व नौ की मुख्य सड़क पर लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। ग्राम पंचायत भी इस मसले पर गंभीर नहीं है। बुधवार को बदहाल सफाई व्यवस्था से खफा ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अपना रोष जताया। ग्रामीणों ने पंचायत व प्रशासन से गंदगी के ढेरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। जहारवीर गोगापीर मंदिर के सामने से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर गंदे पानी की उचित निकासी नहीं होने से आवागमन में दिक्कत आ रही है। ग्रामीण विकास, विजय सिंह, कालू, गज्जा, रविंद्र, जयपाल जांगड़ा, विजय जांगड़ा, जीतकुमार जांगड़ा और चेतन जांगड़ा ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया नाला कूड़े से अटा पड़ा है। मुख्य रास्ते पर बदहाल सफाई व्यवस्था के चलते यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से गंदे पानी की निकासी और कूड़े के ढेर से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है। इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह ने बताया कि जहां पर कूड़ा डाला जाता है वह लोगों की निजी संपत्ति है। उनसे संपर्क करके चारदीवारी करवाने के लिए कहां जाएगा। पंचायत ने पहले भी कूड़ा उठवाया था लेकिन ग्रामीणों द्वारा वहीं पर कूड़ा डाला जा रहा है। पंचायत इस बारे में जल्द ही स्थाई समाधान करवाएगी।
फोटो 14
कूड़े के ढेर व पानी निकासी न होने से खफा ग्रामीण नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed