{"_id":"5a132afd4f1c1bc9678bce70","slug":"171511205629-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसल लागत दिलवाने में सरकार गंभीर : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसल लागत दिलवाने में सरकार गंभीर : धनखड़
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली (झज्जर)।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि एक जनवरी 2018 से आलू, प्याज, टमाटर व गोभी की सब्जियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होगा। किसानों को उनकी फसल की लागत मिले इसके लिए यह योजना तैयार की गई है। उक्त जानकारी कृषि मंत्री ने सोमवार को बादली उपमंडल मुख्यालय पर आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
धनखड़ ने कहा कि आलू, प्याल, टमाटर व गोभी का हरियाणा प्रदेश के किसानों द्वारा सबसे अधिक उत्पादन किया जाता है, ऐसे में किसानों को उनकी इन फसलों के भी उचित दाम मिले इसके लिए सरकार की ओर से इन सब्जियों का एमएसपी तय किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण विकास की दिशा में भी ठोस कदम उठाते हुए बताया कि जनवरी 2018 से प्रदेश के गांवों के लिए स्टार रेटिंग भी शुरू होगी। गांव के लोगों की उपलब्धियों का बखान गांव के गौरव पट्ट पर होने के साथ ही सरकार की योजनाओं का सही ढंग से क्रियांवयन करने वाले गांवों को रेटिंग दी जाएगी।
सरकार 550 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी पराली
मंत्री ने कहा हरियाणा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मद्देनजर विभागीय स्तर पर स्पेशल टीम का भी गठन किया है जिसके माध्यम से पूरी मोनिटरिंग योजना पर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि धान के साथ-साथ पराली भी अब किसानों की आमदनी का जरिया होगी। सरकार 550 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली को खरीदेगी और 5500 रुपये प्रति टन के अनुसार पराली को लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसानों को लाभ होगा और 1550 रुपये के हिसाब से लिए जाने वाले धान में अब 550 रुपये पराली के जुड़ने से किसानों को कुल मिलाकर 2100 रुपये मिलेंगे। साथ ही किसानों को पराली बेचने से आमदनी भी होगी और इससे वायु प्रदूषण की समस्या भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जमीन की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है और वायु प्रदूषण भी होता है।
विज्ञापन
किसान धरने के लिए कांग्रेस जिम्मेवार
कृषि मंत्री ने हलके में दो माह से चल रहे किसानों के धरने के सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमाने तरीके से किसानों को बहकाने का काम करते हुए कंपनी के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि किसान भी उनके पास समाधान के लिए आएंगे तो कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा।
- अब गांवों को उपलब्धियों के आधार पर मिलेगी स्टार रेटिंग